सिद्धू मूसेवाला के शरीर में मिलीं 24 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Webdunia
सोमवार, 30 मई 2022 (19:50 IST)
चंडीगढ़। पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम हो गया है। जानकारी के मुताबिक सिद्धू के शरीर में 24 गोलियां पाई गई हैं। एक गोली उनकी खोपड़ी की हड्‍डी से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धू की मौत ज्यादा खून बहने के कारण हुई। 
 
मूसेवाला का पोस्टमार्टम 5 डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया था। उनके आंतरिक अंगों पर भी चोट के निशाना मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।  
 
अंधाधुंध गोलीबारी : पंजाबी गायक मूसेवाला के पिता अपने बेटे की जान को खतरा होने की आशंका के चलते सुरक्षाकर्मियों के साथ उनके पीछे गए थे और उन्होंने (मूसेवाला के पिता ने) अंधाधुंध गोलीबारी होते देखी। पंजाब के मानसा जिले में हुए हमले के बाद रविवार को मूसेवाला और दो अन्य को सिविल अस्पताल पहुंचाने वाले बलकौर सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में कहा कि उनके बेटे को जबरन वसूली के लिए गैंगस्टर द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी।
 
पिता ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि मूसेवाला बिना सुरक्षाकर्मी या बुलेट प्रूफ वाहन के घर से निकल गये हैं, तो वह उनके पीछे गए। गायक एवं कांग्रेस नेता मूसेवाला की रविवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई। सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए मुहैया किए गए 4 कमांडो की संख्या घटाकर 2 कर दी थी।
 
सिद्धू के पिता के मुताबिक जब वह जवाहरके गांव पहुंचे तो उन्होंने एक कोरोला कार देखी, जिसमें 4 लोग सवार थे और वह मूसेवाला की जीप का पीछा कर रहे थे। प्राथमिकी में कहा गया है कि जब उनका बेटा गांव बरनाला की ओर मुड़ा, तो एक बोलेरो (वाहन) उनके बेटे की जीप के सामने रुक गया। कोरोला और बोलेरो में सवार लोगों ने उनके बेटे पर अंधाधुंध गोलीबारी की और इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। उन्होंने प्राथमिकी में कहा कि उनके बेटे को कई गोलियां लगीं।
 
सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और अन्य बदमाशों से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके बेटे ने बुलेटप्रूफ वाहन रखा था। आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

थप्पड़ कांड के बाद वायरल हुआ कन्हैया कुमार का वीडियो, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

TMC कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी पोर्ट ब्लेयर से गिरफ्तार

स्वाति मालीवाल का एक ओर वीडियो वायरल, मेडिकल रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ में एक नक्सली ढेर

अगला लेख