2500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल पुलिस को बड़ी सफलता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (11:50 IST)
crypto scam : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 2022 में राज्य में सामने आए 2,500 करोड़ रुपए के क्रिप्टोकरंसी घोटाले के सरगनाओं में से एक मिलन गर्ग को कोलकाता से गिरफ्तार किया है।
 
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी मिलन गर्ग (35) को बुधवार रात कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह थाईलैंड के बैंकॉक भागने की कोशिश कर रहा था।
 
उत्तरी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक धुल्लर के अनुसार, मिलन गर्ग कथित रूप से नकली क्रिप्टोकरंसी की डिजाइनिंग और विपणन में शामिल था। घोटाले के सामने आने के बाद गर्ग दुबई भाग गया था। वह जून में भारत लौटा था और फिर से देश छोड़कर भाग रहा था कि तभी उसे कोलकाता हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर शिमला लाया गया है।
 
धुल्लर ने बताया कि आरोपी अब तक फरार मुख्य सरगना सुभाष शर्मा का प्रमुख सहयोगी है और वह क्रिप्टोकरंसी की डिजाइनिंग, सॉफ्टवेयर विकास और विपणन में शामिल था।
 
हजारों लोगों को शिकार बनाने वाला क्रिप्टोकरंसी घोटाला 2018 में शुरू हुआ था, लेकिन 2022 में यह प्रकाश में तब आया जब ठगी करने वालों ने निवेशकों को अपना मुंह बंद नहीं रखने पर पैसा गंवाने की धमकी दी। इस संबंध में अब तक 300 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।
 
पुलिस ने अब तक इस मामले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया है और 70 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। प्रमुख आरोपियों में मंडी निवासी हेमराज और सुखदेव तथा ऊना जिला निवासी अरुण गुलेरिया और अभिषेक शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, नदियों में जलस्तर घटने का संकेत

राहुल गांधी ने समझाया, चुनाव की चोरी का पूरा खेल, कहा बिहार में भी ऐसा ही होगा

पीएम मोदी बोले, किसान कल्याण के लिए प्रयास और अधिक उत्साह के साथ जारी रहेंगे

LIVE: KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष ने ली भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी, दिया इस्तीफा

शंकर और जयराम ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

अगला लेख