तमिलनाडु में जहरीली शराब ने ली 29 की जान, क्या बोले CM स्टालिन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 जून 2024 (09:12 IST)
Tamilnadu poisonous liquor case: तमिलनाडु के कुल्लाकुरुची जिले में जहरीली शराब पीने 29 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बरामद करीब 200 लीटर अवैध शराब की जांच में मिथेनॉल मिला है।
 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा है कि मिलावटी शराब बेचने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने घटना की सीबी-सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं।
 
राज्यपाल सीटी रवि ने राजभवन के आधिकारिक 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में कहा कि कल्लाकुरिची में अवैध शराब पीने से लोगों की मौत की खबर से गहरा दुख हुआ। कई और पीड़ित गंभीर हालत में हैं और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और अस्पतालों में भर्ती लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।
 
उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के विभिन्न हिस्सों से, अवैध शराब के सेवन के कारण समय-समय पर लोगों की जान जाने की दुखद खबरें आती रहती हैं। यह अवैध शराब के उत्पादन और खपत को रोकने में कमियों को दर्शाता है। यह गंभीर चिंता का विषय है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

UP : महिला से दुष्कर्म की कोशिश और हत्या मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

भारतीय नौसेना ने बचाई जहाज चालक दल के 3 घायल सदस्यों की जान

यूपी में मंदिर के बाहर गोवंश का सिर मिला, पुलिस ने स्थिति को संभाला

यूपी में भाजपा विधायक गुर्जर का आरोप, सरकारी खजाने को लूट रहे हैं अधिकारी

मणिपुर के राहत शिविर में 9 वर्षीय बच्ची मृत मिली, दुष्कर्म की आशंका

अगला लेख