झारखंड में जहाज में सवार 3 ट्रक नदी में गिरे, एक व्यक्ति लापता

Webdunia
शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (01:32 IST)
साहिबगंज (झारखंड)। झारखंड के साहिबगंज जिले में एक मालवाहक जहाज पर सवार 3 ट्रक गंगा नदी में गिर गए और इस घटना में एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। यह घटना राजधानी रांची से करीब 450 किलोमीटर दूर जिले के गरम घाट में सुबह हुई, जब जहाज पर सवार एक ट्रक का टायर फट गया और जहाज का संतुलन बिगड़ गया।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना राजधानी रांची से करीब 450 किलोमीटर दूर जिले के गरम घाट में सुबह हुई, जब जहाज पर सवार एक ट्रक का टायर फट गया और जहाज का संतुलन बिगड़ गया।

साहिबगंज के उपायुक्त (डीसी) रामनिवास यादव ने कहा, रिपोर्ट के मुताबिक, दो-तीन ट्रक नदी में गिर गए और एक व्यक्ति लापता है। उन्होंने कहा कि लापता व्यक्ति की पहचान धनबाद जिले के गोविंदपुर निवासी सैफुद्दीन शेख के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा, हमने लापता व्यक्ति का पता लगाने के लिए स्थानीय गोताखोरों की मदद ली, लेकिन जहां यह घटना हुई वहां नदी करीब चार मीटर गहरी है। शनिवार को एक विशेष दल गठित किया जाएगा। हम एनडीआरएफ की मदद भी लेंगे।

इस साल यह ऐसी दूसरी घटना है। इससे पहले 24 मार्च को साहिबगंज में एक जहाज में सवार छह ट्रक गंगा नदी में गिर जाने के बाद कम से कम तीन लोग लापता हो गए थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

क्या है ‘धर्मान्तरण’ का असली एजेंडा, कहीं सॉफ्ट कन्वर्शन तो कहीं सामुहिक धर्मपरिवर्तन, समझिए क्या है ‘धर्मसंकट’

केरल के एक स्कूल में छात्र की करंट लगने से मौत, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

भारत में Tesla Car इतनी महंगी क्‍यों, एलन मस्क ने बताई वजह, भारत में खरीदें या अमेरिका से लाएं अपनी टेस्‍ला?

गेट आउट! सपा सांसद इकरा हसन ने कहा- सहारनपुर ADM ने की बदसलूकी, जांच के आदेश

इराक के मॉल में भीषण आग, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

अगला लेख