बिहार में डायन बताकर 3 महिलाओं को मूत्र पीने पर किया मजबूर , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Webdunia
मंगलवार, 5 मई 2020 (18:30 IST)
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 3 महिलाओं को डायन बताकर कथित तौर पर मूत्र पीने के लिए मजबूर किया गया और उनके सिर मुंडवा दिए गए। घटना के सिलसिले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
 
यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारियां घटना के एक दिन बाद मंगलवार को हुई हैं। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी ट्‍विटर पर साझा किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अमितेश कुमार ने बताया, घटना जिले के दकरामा गांव में सोमवार को हुई। 10 लोगों के खिलाफ नामज़द प्राथमिकी दर्ज की गई और 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
उन्होंने बताया, पुलिस शेष आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है, जिसने महिलाओं के बाल मूड़ दिए थे।
कुमार ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस को न पीड़ितों ने बताया और न ही ग्रामीणों ने सूचना दी।
 
उन्होंने कहा, यह बहुत गंभीर मामला है। मीडिया से इस घटना के बारे में पता चलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और 9 लोगों को गिरफ्तार किया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख