IMA में अंतिम पग भरते ही 319 नौजवान बन गए भारतीय सेना का हिस्सा

एन. पांडेय
शनिवार, 11 दिसंबर 2021 (11:59 IST)
देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में अंतिम पग भरते ही 319 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 68 विदेशी कैडेट भी पासआउट हुए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परेड की सलामी ली।

ALSO READ: देश की सेवा में तत्पर रहे जनरल बिपिन रावत के सैन्य करियर पर एक नजर
 
आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वैयर पर पहुंचे तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में अंतिम पग भरते ही 319 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 68 विदेशी कैडेट भी पासआउट हुए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परेड की सलामी ली।
 
 
सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड की प्रक्रिया शुरू हुई। कंपनी सार्जेंट मेजर प्रफुल्ल शर्मा, धनंजय शर्मा, अमित यादव, जय मेरवाड़, आश्य ठाकुर, प्रद्युम्न शर्मा, आदित्य जानेकर और कर्मवीर सिंह ने ड्रिल स्क्वैयर पर अपनी-अपनी जगह ली। 8 बजकर 55 मिनट पर एडवांस कॉल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार असीम हिम्मत और हौसले के साथ कदम बढ़ाते परेड के लिए पहुंचे। इसके बाद परेड कमांडर अनमोल गुरुंग ने ड्रिल स्क्वैयर पर जगह ली।

ALSO READ: सेना प्रमुख जनरल नरवणे का बड़ा बयान, चीन का सैन्य जमावड़ा चिंता का विषय
 
कैडेट्स के शानदार मार्चपास्ट से दर्शक दीर्घा में बैठा हर एक शख्स मंत्रमुग्ध हो गया। कैडेटों को ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस और अन्य उत्कृष्ट सम्मान से राष्ट्रपति ने नवाजा। अनमोल गुरुंग को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और स्वर्ण पदक प्रदान किया गया जबकि तुषार सपरा को रजत व आयुष रंजन को कांस्य पदक मिला। कुणाल चौबीसा ने सिल्वर मेडल (टीजी) हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट भूटान के सांगे फेनदेन दोरजी चुने गए। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर केरेन कंपनी को मिला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड की समीक्षा की।
 
कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए इस बार भी परेड के दौरान हर स्तर पर बेहद सतर्कता बरती गई और पीओपी को सादगी से आयोजित किया जा रहा है। परेड के दौरान ड्रिल स्क्वैयर पर मार्चपास्ट, अवॉर्ड ड्रिस्ट्रीब्यूशन, पीपिंग व ओथ सेरेमनी की रस्म तो हुई लेकिन जश्न नहीं मनाया गया।
 
आज पासआउट हुए कैडेट्स में से उत्तरप्रदेश से 45, उत्तराखंड से 43, हरियाणा से 34, बिहार से 26, राजस्थान से 23, पंजाब से 22, मध्यप्रदेश से 20, महाराष्ट्र से 20, हिमाचल प्रदेश से 13, जम्मू-कश्मीर से 11, दिल्ली से 11, तमिलनाडु से 7, कर्नाटक से 6, केरल से 5, आंध्रप्रदेश से 5, चंडीगढ़ से 5, झारखंड से 4, पश्चिम बंगाल से 3, तेलंगाना से 3, मणिपुर से 2, गुजरात से 2, गोवा से 2, ओडिशा से 2, असम से 2, मिजोरम से 2, छत्तीसगढ़ से 2 और मिजोरम से 2 कैडेट्स सैन्य अधिकारी बने हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख