जोशीमठ में 38 और परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2023 (23:56 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में जारी शीतलहर के बीच शनिवार को प्रशासन ने भूधंसाव प्रभावित जोशीमठ में अस्थाई राहत केंद्रों को बिजली के हीटर उपलब्ध कराए।
 
अधिकारियों ने बताया कि 38 और परिवारों को प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 10 स्थानों पर अलाव जलाने की भी व्यवस्था की है। आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा ने कहा कि अब तक कुल 223 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
 
हर प्रभावित परिवार को अंतरिम राहत के तौर पर 1.50 लाख रुपए की राशि वितरित करने के प्रयास तेज किए जाने के बीच होटल ‘मलारी इन’ को गिराने का काम जारी रहा। सिन्हा ने कहा कि अब तक 125 प्रभावित परिवारों को अंतरिम सहायता के रूप में 1.87 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है।
 
अधिकारियों ने कहा कि राहत शिविरों में कमरों की संख्या बढ़ाकर 615 कर दी गई है, जिसमें करीब 2,190 लोग रह सकते हैं। जोशीमठ में दरार वाले घरों की संख्या बढ़कर 782 हो गई है, जहां गांधीनगर, सिंगधार और मनोहर बाग वार्ड में स्थित क्षेत्रों को असुरक्षित घोषित किया गया है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख