यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

Webdunia
शनिवार, 28 नवंबर 2020 (12:29 IST)
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा बीटा-2 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में इनोवा कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। इनोवा कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही रोडवेज बस टकरा गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
ALSO READ: किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के प्रयास को लेकर राहुल और प्रियंका ने सरकार पर साधा निशाना
पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह को एक इनोवा कार में सवार होकर पांच लोग आगरा से नोएडा की तरफ आ रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि बीटा- दो थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस- वे पर एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक कार आगे चल रही रोडवेज की बस से टकरा गई।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना में इनोवा कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान आशीष चौहान निवासी वसुंधरा (गाजियाबाद), आलोक कुमार गुप्ता निवासी इस्माइलपुर अमरनगर (फरीदाबाद, हरियाणा), मणिगंदन मायकन देवकर निवासी उल्हासनगर (ठाणे, महाराष्ट्र) तथा फिरोज निवासी गढ़ी बिचित्र (आगरा) के रूप में हुई है।
 
उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान प्रिंस पाल निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सिंह ने बताया कि ये लोग एक इवेंट कंपनी में काम करते थे तथा आगरा में आयोजित किसी समारोह में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख