मुरादाबाद में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 25 अगस्त 2022 (22:46 IST)
मुरादाबाद। उत्‍तर प्रदेश के गलशहीद में 5 मंजिला एक मकान में भीषण आग लगने से 3 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस बीच 7 लोगों को बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

खबरों के अनुसार, गलशहीद थाना क्षेत्र के लगड़े की पुलिया में रात 8 बजे अचानक घर के पहले तल में आग लग गई। आग लगने से 3 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। आग लगने का शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत को अपने कब्जे में ले लिया।

घटना की जानकारी होते पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। आग बुझाने का प्रयास जारी है। फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची है। स्थानीय लोग भी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में हुए हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्‍होंने हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

थाईलैंड कंबोडिया युद्ध : 3 दिन में 32 की मौत, हजारों विस्थापित

करगिल विजय दिवस : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी?

बिहार में सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15 हजार रुपए पेंशन, सीएम नीतीश ने की घोषणा

कांग्रेस का दावा, ट्रंप के साथ पीएम मोदी की दोस्ती खोखली

राजस्थान स्कूल हादसा : वसुंधरा बोलीं, शिक्षा विभाग पहले कार्रवाई करता तो हादसा नहीं होता

अगला लेख