दुनिया का पहला मामला, 7 साल के बच्चे के मुंह में 526 दांत, डॉक्टरों ने 5 घंटे सर्जरी कर निकाले

Webdunia
गुरुवार, 1 अगस्त 2019 (09:38 IST)
चेन्नई। यहां के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने एक 7 साल के बच्चे के मुंह से 526 दांत निकाले। सविता डेंटल कॉलेज और अस्पताल में यह हैरान कर देने वाली सर्जरी की गई। डॉक्टरों के मुताबिक 'कम्पाउंड कम्पॉजिट ओनडोन्टओम' के एक दुर्लभ मामले से पीड़ित इस बच्चे को उसके दाहिने जबड़े में सूजन के साथ अस्पताल में लाया गया था।
 
अस्पताल में ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के प्राध्यापक पी. सेंथिलनाथन के मुताबिक बच्चे के माता-पिता ने इस सूजन को सबसे पहले तब देखा जब वह 3 साल का था, लेकिन चूंकि यह तब उतनी ज्यादा नहीं थी इसलिए उन्होंने इस पर उतना ध्यान नहीं दिया और बच्चे ने भी इस बारे में कुछ नहीं बताया।
 
सूजन बढ़ने पर माता-पिता अपने बच्चे को अस्पताल में लेकर आए। लड़के के निचले दाहिने जबड़े के एक्स-रे और सीटी-स्कैन में कई सारे छोटे-छोटे अल्पविकसित दांत दिखाई दिए जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी करने का फैसला लिया। ऑपरेशन कर लड़के के मुंह से छोटे, मध्यम और बड़े आकार के कुल 526 दांत निकाले गए।
 
जबड़े से इन छोटे-छोटे दांतों को निकालने में डॉक्टरों को 5 घंटे का समय लगा। ओरल और मैक्सिलोफेशियल पैथलॉजी विभाग की प्रमुख और प्राध्यापक प्रतिभा रमणी के मुताबिक 'सर्जरी के तीन दिन बाद लड़का अभी सामान्य है। डॉक्टरों के मुताबिक यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है, जिसमें किसी व्यक्ति के मुंह से इतने सारे छोटे-छोटे दांत निकाले गए हैं। (Photo courtesy : Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार को 48520 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, पुंछ जाएंगे अमित शाह

5 छोटी अमेरिकी कंपनियों ने हिला दिए ट्रंप के टैरिफ

भाजपा विधायक ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी, नहीं किया सशस्त्र बलों का अपमान

सेना प्रमुख आसिम मुनीर बोले- पाकिस्तान जल मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेगा

आतंकी हाफिज सईद के संगठन PMML ने पाकिस्तान में की कई रैलियां

अगला लेख