भोपाल केंद्रीय जेल के 7 कैदी कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती कराया

Webdunia
शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (21:23 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल केंद्रीय जेल में जांच में 7 कैदियों के कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन कैदियों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोपाल केंद्रीय जेल के जेलर बीडी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि जेल में 2700 कैदियों को रखने की क्षमता है लेकिन फिलहाल यहां 4000 बंदी हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद शुक्रवार को सात कैदियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसके बाद उन्हें कैदियों के लिए बनाए गए कोरोना उपचार केन्द्र शासकीय टीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेलर ने बताया कि एक दिन पहले इटारसी के रहने वाले 68 वर्षीय एक कैदी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

हालांकि प्रारंभिक जांच के बाद उन्होंने इस कैदी की मौत दिल का दौरा पड़ने से होने का अनुमान व्यक्त किया है।उन्होंने बताया कि जेल में लगभग 900 कैदियों को कोरोना के टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

क्या हुआ था CM हाउस में, स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के सामने किया खुलासा

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

ऐसा प्रधानमंत्री चुनने का अवसर है जिस पर दुनिया रौब न जमा सके : मोदी

PM मोदी बोले- UP में TMC राजनीति का प्रयोग करना चाहती है सपा और कांग्रेस

video : रैली के बीच कैमरामैन पर भड़के गृह मंत्री अमित शाह

अगला लेख