Gujarat : मेहसाणा में निर्माण स्थल पर दीवार गिरने से 2 महिलाओं समेत 9 मजदूरों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 12 अक्टूबर 2024 (20:51 IST)
गुजरात के मेहसाणा जिले के कडी कस्बे के पास शनिवार को स्टेनलेस स्टील फैक्टरी के निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से दो महिलाओं समेत नौ मजदूरों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
कडी थाने के निरीक्षक प्रह्लाद सिंह वाघेला ने बताया कि घटना जसलपुर गांव में हुई, जहां मजदूरों ने एक टैंक के लिए 16 फुट गहरा गड्ढा खोदा था। वाघेला ने बताया, “दमकल विभाग, पुलिस और मजदूरों की टीम ने करीब दो घंटे तक बचाव अभियान चलाया। मिट्टी के ढेर से नौ शव निकाले गए, जबकि एक व्यक्ति को जिंदा निकाला गया। मृतकों में से ज्यादातर दाहोद के थे, जबकि तीन राजस्थान के थे। उनकी उम्र 20-30 साल है।”
 
अधिकारी ने बताया कि वे ‘स्टीलीनॉक्स स्टेनलेस प्राइवेट लिमिटेड’ की साइट पर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ‘एक्स’ पर जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना को "अत्यंत दुखद" बताया।
 
प्रधानमंत्री ने कहा, “गुजरात के मेहसाणा में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें (हादसे में) जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।”
 
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन ने घायलों के बचाव और त्वरित उपचार की प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM मोहन यादव ने दी बधाई

हमास के बाद इजराइल ने भी छोड़े 200 फिलिस्तीनी कैदी, गाजा में बरसों बाद जश्न

गुजरात से 3 बांग्लादेशी गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहे थे यहां

Union Budget 2025 : खपत बढ़ाने के लिए आयकर में कटौती की जरूरत, वित्तीय सेवा कंपनी ने की यह मांग

Padma Shri awards : 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सहित 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान

अगला लेख