Jharkhand : 5 लाख का इनामी माओवादी मुठभेड़ में ढेर, एक साथी को किया गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 26 मई 2025 (20:21 IST)
Jharkhand News : झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) का एक सदस्य मारा गया। उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। अभियान के दौरान एक अन्य माओवादी को गिरफ्तार कर लिया गया। सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच सोमवार तड़के नेतरहाट थाना क्षेत्र में दौना के जंगल में मुठभेड़ हुई। इससे 2 दिन पहले झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ‘झारखंड जन मुक्ति परिषद’ (जेजेएमपी) के शीर्ष नेता पप्पू लोहरा समेत दो नक्सली मारे गए थे। पप्पू पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान एक अन्य माओवादी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच सोमवार तड़के नेतरहाट थाना क्षेत्र में दौना के जंगल में मुठभेड़ हुई।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ में 27 माओवादी ढेर, PM मोदी- हमें अपने सुरक्षाबलों पर गर्व
पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक वाईएस रमेश ने कहा, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मनीष यादव मारा गया। उस पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। एक अन्य माओवादी कुंदन खेरवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पलामू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुनील भास्कर ने बताया कि संगठन के स्वयंभू जोनल कमांडर कुंदन पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि कुंदन के कब्जे से दो एक्स-95 ऑटोमेटिक राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
 
इससे 2 दिन पहले झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ‘झारखंड जन मुक्ति परिषद’ (जेजेएमपी) के शीर्ष नेता पप्पू लोहरा समेत दो नक्सली मारे गए थे। पप्पू पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था। लोहरा और जेजेएमपी का उप-जोनल स्वयंभू कमांडर प्रभात गंझू 24 मई को एक अभियान के दौरान मारे गए थे। गंझू पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। वे दोनों लातेहार पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत इच्छाबार वन क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान मारे गए थे।
ALSO READ: Chhattisgarh : बीजापुर में 13 माओवादी गिरफ्तार, बारूदी सुरंग विस्फोट में थे शामिल
लोहरा गुमला, लोहरदगा, चतरा, पलामू और लातेहार जैसे कई जिलों में हत्या, जबरन वसूली और आगजनी सहित 98 मामलों में वांछित था। रमेश ने बताया कि गंझू की 15 मामलों में तलाश थी। दोनों सितंबर 2021 में एक अभियान के दौरान झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार की हत्या में शामिल थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

शाहजहांपुर जिला कारागार में बंदियों ने कावड़ यात्रा निकाली, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

बेटी इवांका पर अश्लील टिप्पणियां करते थे डोनाल्ड ट्रम्प, माइल्स टेलर की किताब से चौंकाने वाले खुलासे

सड़क दुर्घटना में हो गई थी बस चालक की मौत, एमएसीटी ने दिया 44 लाख का मुआवजा देने का आदेश

इंदौर- मालवा में क्‍यों रूठा मानसून, आखिर कब बरसेंगे राहत के बादल?

अगला लेख