मुंबई में नाबालिग से 3 माह में कई बार गैंगरेप, आरोपियों में 4 नाबालिग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 11 अगस्त 2025 (18:54 IST)
Minor gangraped multiple times in 3 months in Mumbai: मध्य मुंबई में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ 5 लोगों ने कथित तौर पर तीन महीने में कई बार दुष्कर्म किया। एक पुलिस  अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को कालाचौकी क्षेत्र में यौन उत्पीड़न के सिलसिले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और चार किशोरों को हिरासत में लिया।
 
उन्होंने बताया कि रविवार तड़के एक आरोपी की प्रेमिका उस पीड़ित किशोरी के घर पहुंची थी। उसने 15 वर्षीय लड़की को अपने और आरोपी के प्रेम संबंध होने की जानकारी दी और उसके प्रेमी के साथ रिश्ता बनाने को लेकर पीड़ित किशोरी से झगड़ा किया। इसके बाद यह मामला सामने आया।
 
इस तरह खुला राज : अधिकारी ने बताया कि इसके बाद छात्रा (पीड़िता) के माता-पिता ने अपनी बेटी के मोबाइल फोन की जांच की और उसमें आरोपी के साथ पीड़िता के शारीरिक संबंधों के बारे में कुछ वीडियो व संदेश पाए गए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।
 
अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता की शिकायत के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

राजनाथ का ट्रंप पर तंज, वो सोचते हैं सबके बॉस हैं हम

RBI का बैंकों को बड़ा निर्देश, बैंक खातों और लॉकर से संबंधित दावों का 15 दिन के अंदर निपटान नहीं करने पर देना होगा मुआवजा

क्या NDA ने तय किया उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार, इंडिया गठबंधन ने बनाया यह प्लान

अमेठी में महिला ने पति का गुप्तांग काटा, जानिए क्या है मामला?

पीएम मोदी ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर में क्या था कर्नाटक के युवाओं का योगदान?

सेना के पराक्रम के सम्मान में चलाया जा रहा है हर घर तिरंगा अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुंबई में नाबालिग से 3 माह में कई बार गैंगरेप, आरोपियों में 4 नाबालिग

Facebook पर प्राइवेसी को लेकर क्यों डरे लोग, आखिर वायरल पोस्ट का क्या है सच

'समन्वय' से ही सबकुछ होता है, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव ने किस बात की ओर किया इशारा

धराली में 98 आपदा प्रभावित परिवारों को मिली 5-5 लाख रुपए की सहायता

अगला लेख