महाराष्ट्र की नई सरकार 'शैतानी महत्वाकांक्षा' से पैदा हुई : आदित्य ठाकरे

Webdunia
शनिवार, 23 जुलाई 2022 (01:41 IST)
औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली नई सरकार असंवैधानिक है और यह 'शैतानी महत्वाकांक्षा' से पैदा हुई है। यह अस्थाई सरकार है और गिर जाएगी।

ठाकरे अपनी ‘शिव संवाद यात्रा’ के तहत औरंगाबाद में लोगों को संबोधित कर रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने वैजापुर, खुलताबाद और एलोरा का दौरा किया।

ठाकरे ने कहा, शैतानी महत्वाकांक्षा के कारण बनी यह सरकार असंवैधानिक और अवैध है। यह अस्थाई सरकार है और गिर जाएगी। उन्होंने दावा किया कि बगावत की साजिश पिछले साल दिवाली के त्योहार के आसपास शुरू हुई थी, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सर्जरी कराने के बाद ठीक हो रहे थे।

ठाकरे ने दावा किया, इन लोगों (शिंदे खेमा) ने जो किया वह मानवता के खिलाफ है। जब उनके नेता (उद्धव) कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने पर बीमार पड़ गए, तो वे लोग (बागी विधायक) जून में सूरत चले गए।

उन्होंने कहा कि नई सरकार द्वारा औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने की प्रक्रिया को रोकने और फिर इसे फिर से जारी करने (नाम के साथ छत्रपति जोड़ने) का निर्णय बचकाना था। उन्होंने कहा कि यहां हवाई अड्डे का नाम बदलना अधर में लटका हुआ है।

शिवसेना के पूर्व लोकसभा सदस्य चंद्रकांत खैरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शिंदे का इस्तेमाल किया क्योंकि उसे महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को हटाना मुश्किल हो रहा था। वहीं विधायक उदय सिंह राजपूत ने कहा कि ‘ठाकरे ब्रांड’ हमेशा चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख