Hanuman Chalisa

मुंबई दंगों के दौरान सुनील दत्त के साथ सड़क पर गुजारी थी रात : आमिर खान

Webdunia
बुधवार, 23 मई 2018 (23:49 IST)
मुंबई। आमिर खान ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त को याद करते हुए बताया कि वर्ष 1993 के मुंबई दंगों के दौरान उन्होंने दत्त साहब के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे एक रात बिताई थी।
 
 
आमिर ने कहा कि वे सुनील दत्त से मिले थे और उन्होंने गरिमापूर्ण और सम्मानित व्यक्ति के तौर पर दिवंगत अभिनेता को याद किया। उन्होंने कहा कि एक बार उन्होंने मुंबई दंगों के दौरान सुनील दत्त और फिल्म इंडस्ट्री के 3 अन्य दिग्गजों के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे रात बिताई थी।
 
आमिर ने कहा कि जब 1993 में मुंबई दंगे हुए तो फिल्म इंडस्ट्री ने यह कहते हुए मुख्यमंत्री के पास एक प्रतिनिधिमंडल भेजा कि सेना बुलाओ और दंगों को रोकने के लिए जो भी करना पड़े, वह करो। करीब 30 से 40 लोग मुख्यमंत्री कार्यालय गए। हमने तय किया कि हम मंत्रालय के समीप महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप बैठेंगे और दंगों को रोकने के लिए खुले में प्रदर्शन करेंगे तथा जब तक हिंसा रुक नहीं जाती, तब तक हम नहीं उठेंगे। हम मुड़ गए। मैं, दत्त साहब, यश चोपड़ाजी, जॉनी वाकर और एक प्रोड्यूसर समेत 5 लोग प्रदर्शन की पहली रात वहां थे।
 
दिग्गजों के साथ बिताए गए वक्त को यादगार बताते हुए 'दंगल' अभिनेता ने कहा कि सभी ने अपने करियर की कहानियां सुनाते हुए रात गुजारी। हिन्दी सिनेमा में 30 साल पूरे करने वाले अभिनेता ने कहा कि मैं दत्त साहब, यशजी और जॉनी वाकर के करियर की कहानियां सुन रहा था। वह शानदार वक्त था। प्रतिमा के नीचे मेरे लिए वह यादगार रात थी। अगली शाम मुख्यमंत्री ने कुछ कार्रवाई की और चीजें सामान्य हो गईं।
 
आमिर अपनी अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' में व्यस्त हैं, जो दिसंबर में रिलीज होगी। गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' में पहले अक्षय कुमार को मुख्य भूमिका निभानी थी लेकिन उनके फिल्म छोड़ने के बाद आमिर यह भूमिका निभा सकते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख