केजरीवाल को झटका, 10 करोड़ के पीडब्ल्यूडी घोटाले में रिश्तेदार गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 10 मई 2018 (11:09 IST)
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार विरोधी इकाई ने गुरुवार को 10 करोड़ के पीडब्ल्यूडी घोटाले के सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया।
 
एसीबी प्रमुख अरविन्द दीप ने बताया कि केजरीवाल के साढ़ू के बेटे विनय बंसल को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।एसीबी ने पिछले साल नौ मई को तीन प्राथमिकियां दर्ज की थीं। इसमें से एक प्राथमिकी सुरेन्द्र बंसल द्वारा संचालित कंपनी के खिलाफ भी दर्ज हुई थी। सुरेन्द्र बंसल मुख्यमंत्री के साढू हैं।
 
प्राथमिकी, रेणु कंस्ट्रक्शन (बंसल , कमल सिंह और पवन कुमार की स्वामित्व वाली) सहित तीन कंपनी के खिलाफ दर्ज की गई थी।
 
एक शिकायत में रोडस एंट्री करप्शन ऑर्गनाइजेशन (आरएसीओ) के संस्थापक राहुल शर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बंसल को ठेका देने के लिए अपने पद का दुरूपयोग किया। हालांकि प्राथमिकी में उनका नाम नहीं था।
 
राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण परियोजनाओं की निगरानी करने का दावा करने वाले संगठन आरएसीओ ने आरोप लगाया कि बंसल से संबद्ध एक कंपनी उत्तर - पश्चिम दिल्ली में होने वाले एक जल निकासी व्यवस्था के निर्माण में वित्तीय अनियमितताओं में शामिल है।
 
इसमें यह भी आरोप लगाया गया कि बिना पूरा हुए कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को भेजा गया बिल फर्जी और मनगढंत है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई की कामुक टीचर बच्‍चों को रात में करती थी वीडियो कॉल, न्‍यूड होकर किया ये काम

टैरिफ वार से भारत को $7 अरब का झटका? जानें अर्थव्यवस्था और आपकी जेब पर क्या होगा असर!

राहुल गांधी बोले, भारत एक डेड इकोनॉमी, मोदी वहीं करेंगे जो ट्रंप कहेंगे

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 6 लोगों की मौत और 52 घायल

मेरठ में बड़ा सड़क हादसा: स्कूल वैन को तेज रफ्तार डीसीएम ने मारी टक्कर, छात्रा की मौत, 5 घायल

अगला लेख