हिमाचल में हादसे, 5 साल में लगभग 2600 लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 6 जुलाई 2022 (15:27 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 5 साल में सड़क किनारे खाई में गिरने (रोल डाउन) से संबंधित 3 हजार से अधिक दुर्घटनाओं में 2,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस का यह बयान कुल्लू की सैंज घाटी में एक बस के खाई में गिरने के एक दिन बाद आया है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। 
 
पुलिस ने बताया कि इस तरह की दुर्घटनाओं का मुख्य कारण सड़क किनारे अवरोधकों (क्रैश बैरियर) की कमी है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राज्य में सड़क किनारे खाई में गिरने (रोल डाउन) से संबंधित 3,020 दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें 2,633 लोगों की मौत हो गई और 6,792 लोग घायल हुए हैं।
 
बयान के मुताबिक, राज्य में कुल सड़क की लंबाई 38,035 किलोमीटर है, जबकि केवल 520 किलोमीटर पर अवरोधक लगाए गए हैं। बयान के अनुसार, इस तरह की सबसे ज्यादा 973 (32 प्रतिशत) दुर्घटनाएं शिमला में हुईं। इसके बाद मंडी में 425 (14 प्रतिशत) और चंबा और सिरमौर में 306 (10 प्रतिशत) दुर्घटनाएं हुईं।
 
बयान में कहा गया कि सबसे ज्यादा 869 (33 प्रतिशत) मौत शिमला जिले में हुईं, इसके बाद मंडी में 331 (13 प्रतिशत) और चंबा में 284 (11 प्रतिशत) मौत हुईं।
 
बयान के अनुसार राज्य के ग्रामीण इलाकों में 2,881 (95 प्रतिशत) सड़क किनारे खाई में गिरने (रोल डाउन) से संबंधित दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 587 (20 प्रतिशत) शाम छह बजे से नौ बजे के बीच हुईं। आंकड़ों के अनुसार, ‘लिंक’ सड़कों पर 1,679 (56 प्रतिशत) दुर्घटनाएं हुईं। इसके बाद राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर 1,185 (39 प्रतिशत) दुर्घटनाएं हुईं।
 
इसमें कहा गया है कि 1,264 (42 प्रतिशत) मामलों में तेज़ गति से वाहन चलाना, 641 (21 प्रतिशत) मामलों में खतरनाक तरीके से वाहन चलाना और 609 (20 प्रतिशत) में बिना देखे सड़क पर मुड़ना दुर्घटना के प्रमुख कारण हैं। डीजीपी ने अधिकारियों को यातायात उल्लंघन के मामलों को रोकने के लिए जांच बढ़ाने का भी निर्देश दिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख