डेटिंग एप पर दोस्त से हुआ झगड़ा, महिला ने राष्ट्रपति भवन को उड़ाने की धमकी दी!

Webdunia
शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 (08:12 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में सीए की तैयारी कर रहे एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर यह बताया कि एक महिला ने राष्ट्रपति भवन को उड़ाने की धमकी दी और दिल्ली पुलिस पर परमाणु हमले की चेतावनी दी। इस महिला के साथ वह व्यक्ति डेटिंग एप टिंडर के माध्यम से संपर्क में था।
 
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गुप्तचर ब्यूरो और दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ तथा स्थानीय पुलिस थाने ने संयुक्त रूप से उस युवक से पूछताछ की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में रहता है और सीए की तैयारी कर रहा है।
 
युवक ने दावा किया कि वह टिंडर पर महिला के साथ चैट कर रहा था और बुधवार को दोनों में झगड़ा हो गया था। पुलिस के अनुसार महिला ने उसे कहा, 'तुम नहीं जानते कि मैं कौन हूं। जब दिल्ली पुलिस पर परमाणु हमला होगा और राष्ट्रपति भवन को उड़ा दिया जाएगा तब तुम्हें पता चलेगा कि मैं कौन हूं।'
 
इसके बाद उसने चैटिंग बंद कर दी और रात साढ़े दस बजे के करीब पुलिस को सूचित किया। इसके बाद उससे पूरी रात पूछताछ की गई औ गुरुवार की सुबह उसे जाने दिया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति जुनूनी बाध्यकारी विकार (ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिस्ऑर्डर) से ग्रसित है और उसका इलाज चल रहा है। उन्हें आशंका है यह धमकी एक अफवाह है। उन्होंने बताया कि महिला का पता लगाया जा रहा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख