Hanuman Chalisa

आगरा हादसा, योगी ने मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट, अखिलेश बोले- हो उच्चस्तरीय जांच

अवनीश कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क परिवहन निगम पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि तत्काल प्रभाव से घटना के कारणों का पता लगाया जाए और लापरवाही तत्काल उजागर किया जाए।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में 24 घंटे के अंदर घटना से जुड़ी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं और साथ ही साथ जल्द से जल्द समिति बनाकर जांच करने के आदेश दिए हैं। इस समिति को घटना 24 घंटे के अंदर दुर्घटना के मुख्य कारणों की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। योगी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए सरकार को क्या करना चाहिए इसकी भी एक रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करें। 
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु की खबर सुनकर गहरा दुख पहुंचा है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें। प्रशासन को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। डीएम-एसएसपी को घायलों को हर संभव चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। परिवहन निगम ने मृतकों के परिवार के लोगों को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। 
 
मामले की हो उच्चस्तरीय जांच : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रातः यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई सड़क दुर्घटना में 29 लोगों की मौत पर हार्दिक दुख जताते हुए संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 50-50 लाख तथा गंभीर घायलों को 10 लाख रुपए का मुआवजा सहित घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था किए जाने की सरकार से मांग की है। साथ ही बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि दुर्घटना में सुरक्षा की भारी चूक होने की आशंका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख