भाजपा सरकार के रहते उत्तर प्रदेश कभी 'उत्तम प्रदेश' नहीं बन पाएगा : अखिलेश यादव

अवनीश कुमार
शनिवार, 6 मार्च 2021 (21:20 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के रहते उत्तर प्रदेश कभी 'उत्तम प्रदेश' नहीं बन पाएगा और न ही नागरिकों में सुरक्षा का भाव रहेगा।

कानून व्यवस्था पर लम्बे-लम्बे भाषण देने वाले मुख्यमंत्री खुद अपने प्रदेश को सम्हालने में विफल रहे हैं। वे दूसरे प्रदेशों में जाकर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री रहते प्रदेश बदनामी और बदहाली से उबर नहीं पाएगा।चारों तरफ जंगलराज है।राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते प्रशासन तंत्र पूर्णतया निष्क्रिय हो चला है।

कानून व्यवस्था की दशा तो यह है कि विधान भवन के सामने ही एक दारोगा ने खुद को गोली मार ली। लोक भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वालों की भी संख्या कम नहीं रही है। सम्भल में दुष्कर्म पीडि़ता को लगातार मिल रही धमकी, न्याय न मिलने के चलते खुदकुशी की घटना दुःखद है, साथ ही अत्याचार की सभी हदें पार होने का नमूना भी।

प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कोई नियंत्रण नहीं है। रोज बहन-बेटी की अस्मत लूटी जा रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 तथा 1090 जैसी योजनाएं बनाई थीं।

भाजपा सरकार ने इन योजनाओं पर भी पानी फेर दिया है और अब वह पिंक बूथ, नारी शक्ति जैसे टोटकों से लोगों को बहकाने में लगी है।गम्भीर मामलों में भी पुलिस का ढुलमुल रवैया, रफादफा करने में ही रहता है।कहां है मिशन शक्ति? कहां है एन्टी रोमियों स्क्वायड?फरियादी को टरकाते रहेंगे फिर कैसे मिलेगा न्याय और कैसे रूकेगा अपराध?

अपराधियों के आगे नतमस्तक और आम नागरिकों पर वर्दी का रौब।जनता ने इसीलिए ठान लिया है कि वह 2022 के विधानसभा चुनाओं में मतदान के जरिए वर्तमान भाजपा सरकार के कुशासन को समाप्त करने के लिए साइकल को ही रफ्तार देगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

Rajkot Game Zone Fire : राजकोट के गेमिंग जोन में आग लगने से 4 बच्चों समेत 27 की मौत, मालिक समेत 3 गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

Lok Sabha Elections 2024 : छठे चरण में 58 सीटों पर 59 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, बंगाल में मामूली झड़प, दिल्ली में EVM में आई खराबी

राजकोट के TRP गेम जोन में लगी भीषण आग में 26 लोगों की मौत, मरने वालों में बच्चे भी शामिल

अलवर जिले में अपहरण के बाद विवाहिता से गैंगरेप, ठगी भी की

केरल में मूसलधार बारिश से संपत्ति को नुकसान, IMD ने जताया भारी वर्षा का पूर्वानुमान

अगला लेख