हर की पौड़ी के सभी गंगा घाट सील, मकर संक्रांति पर पसरा रहा सन्नाटा

एन. पांडेय
शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (13:00 IST)
हरिद्वार। मकर संक्रांति पर्व पर हरिद्वार में हर की पौड़ी के सभी गंगा घाटों को सील कर दिए जाने से इन घाटों पर सन्नाटा पसरता रहा। पिछले सालों तक देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु हर की पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करते थे। लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण इस साल जिला प्रशासन ने मकर संक्रांति स्नान पर रोक लगा दी।

ALSO READ: मकर संक्रांति और पोंगल पर्व में है 6 खास अंतर, जानिए
 
हरिद्वार के सीओ सिटी शेखर सुयाल के मुताबिक हरिद्वार आने का प्रयास कर रहे श्रद्धालुओं को बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर वापस लौटाया जा रहा है। सूर्य भगवान के मकर राशि में प्रवेश के होते ही आज मकर संक्रांति से देवों के दिन शुरू हो जाएंगे और मुंडन, यज्ञोपवीत, विवाह आदि सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाएगी। आज के दिन गंगा में स्नान करने का बहुत बड़ा महत्व माने जाने से आज स्नान के बाद खिचड़ी का भोजन किया जाता है।

ALSO READ: मकर संक्रांति पर करें 12 राशि के महादान, होगा धन की हर समस्या का समाधान
 
मकर संक्रांति के स्नान पर विश्वप्रसिद्ध हर की पौड़ी पर होने वाली गंगा आरती कोरोना के कारण बिना श्रद्धालुओं के की गई। मेला क्षेत्र को जीरो जोन बनाए रखने को 6 जोन और 11 सेक्टरों में बांटा गया है। जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर श्रद्धालुओं को किसी भी हाल में हर की पौड़ी क्षेत्र में नहीं जाने से रोकने की जिम्मेदारी दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख