Hanuman Chalisa

अमरनाथ यात्रा की सकुशलता की खातिर की जा रही मॉक ड्रिल

सुरेश डुग्गर
शुक्रवार, 28 जून 2019 (19:58 IST)
जम्मू। अमरनाथ यात्रा की सकुशलता की खातिर की जा रही मॉक ड्रिल दहशत पैदा कर रही है। ऐसा दहशत का माहौल अबकी बार कश्मीर में ही नहीं बल्कि जम्मू के कई इलाकों में भी है, जहां सुरक्षाबल इसलिए सुरक्षा की मॉक ड्रिल कर रहे हैं ताकि कहीं कोई चूक न रह जाए।
 
इसी कड़ी में सुरक्षाबलों की गाड़ियां चिनौर थानांतर्गत लक्ष्मीपुरम मुहल्ले में प्रवेश करती हैं। आधुनिक हथियारों से लैस जवानों ने पूरे मुहल्ले को सीज कर दिया। यही नहीं, मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया और क्षेत्र में स्थित ट्यूशन सेंटर को भी बंद करने के निर्देश दे दिए गए। उसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
 
मुहल्ले में इतनी भारी संख्या में सुरक्षाबल देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। क्षेत्र में अफवाह फैल गई कि यहां आतंकियों की घुसपैठ हो गई है और सुरक्षाबलों ने उनकी तलाशी के लिए ही यह सर्च ऑपरेशन चलाया है। 
करीब 2 घंटे तक चले इस तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने बच्चों को भी घरों में बंद कर दिया। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को देख मुहल्ले के लोग खौफजदा थे। डॉग स्क्वॉड, मेटल डिटेक्टर की मदद से सुरक्षाबल तलाशी ले रहे थे।
 
क्षेत्र में बढ़ते खौफ को भांपते हुए सुरक्षाबलों ने स्थिति को शांत करते हुए लोगों को बताया कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रा आरंभ होने से पहले सुरक्षाबल सुरक्षा व्यवस्था को यकीनी बनाने के लिए यह मॉक ड्रिल चला रही है और घबराने की कोई बात नहीं है।
 
उन्होंने लोगों से कहा कि वे भी क्षेत्र में हरेक पर नजर रखें। संदिग्ध दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन व सुरक्षाबलों से संपर्क करें। सर्च ऑपरेशन में एसएसबी, केरिपुब के साथ राज्य पुलिस के जवान व खुफिया विंग के अधिकारी भी मौजूद रहे। करीब 2 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद सुरक्षाबल अपने शिविर में वापस लौट गए।
 
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे अमरनाथ यात्रा से पूर्व आपात स्थिति से निपटने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं जिसके चलते यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इस तरह के अभियानों से सुरक्षाबल अपनी भावी रणनीति तैयार करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख