Biodata Maker

अमित शाह बोले, नेहरू के लाए अनुच्छेद 370 को मोदी सरकार ने किया निरस्त

Webdunia
शनिवार, 15 अक्टूबर 2022 (16:36 IST)
शिमला। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 निरस्त किया, जो तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल लाए थे। शाह हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभा से सवाल किया कि क्या आपने कभी सोचा था कि अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया जाएगा, लेकिन मोदीजी ने किया।
 
उन्होंने कहा कि यदि आप कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनुच्छेद 370 के बारे में बात करेंगे तो वे चुप रहते हैं, क्योंकि वह नेहरू द्वारा लाया गया था। अगस्त 2019 में केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त कर दिए थे और राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।
 
शाह ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की जयराम ठाकुर सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया और मतदाताओं से 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को फिर से चुनने का आग्रह किया।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल के 7 अफसर सस्पेंड

LIVE: पीएम मोदी करेंगे AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

अगला लेख