आनंदीबेन पटेल आज लेंगी मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ

Webdunia
बुधवार, 1 जुलाई 2020 (00:35 IST)
भोपाल। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की भी शपथ लेंगी। आनंदीबेन पटेल को 28 जून को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार आनंदीबेन पटेल बुधवार को भोपाल आएंगी और मध्यप्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल उन्हें राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में शाम साढ़े 4 बजे राज्यपाल के पद की शपथ दिलाएंगे।
 
सनद रहे कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और टंडन की अनुपस्थिति के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आनंदीबेन को मध्यप्रदेश के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया है।
 
आनंदीबेन पहले भी मध्यप्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं। वह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनने से पहले 23 जनवरी 2018 से 28 जुलाई 2019 तक मध्यप्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार होना बाकी है।
 
इसी बीच, जब मुख्यमंत्री चौहान से सवाल किया गया कि बुधवार को मध्यप्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भोपाल आ रहीं हैं, क्या आज ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा, तो इस पर उन्होंने कहा, 'मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार के बाद होगा। बहुत जल्दी।' हालांकि, उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार की तिथि नहीं बताई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

गाजीपुर लोकसभा में मुख्तार अंसारी के परिवार के सियासी रसूख की परीक्षा, भाई के साथ भतीजी भी चुनावी मैदान में

कौन है कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाला शख्स? वीडियो जारी कर कहा- सिखा दिया सबक?

Air India Express के विमान को आपात स्थिति में तिरुचिरापल्ली में उतारा

सैलून जाए बिना ऐसे करें अपना हेयरस्टाइल चेंज, जानें ये 5 सिंपल टिप्स

मालेगांव में CM योगी बोले, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा

अगला लेख