Patiala Violence : हिंसा को लेकर अनुराग ठाकुर ने साधा CM मान पर निशाना, बोले- क्या मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था को संभालने में सक्षम हैं...

Webdunia
शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (20:48 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पटियाला में हुई हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए पूछा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ज्यादातर समय बाहर बिताते हैं, ऐसे में राज्य की कानून- व्यवस्था का जिम्मेदार कौन है।

उन्होंने कहा, पंजाब में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्यमंत्री राज्य के बाहर अधिक समय बिता रहे हैं। हम नहीं जानते कि राज्य में कानून-व्यवस्था की देखभाल कौन कर रहा है। वह पटियाला में 'खालिस्तान विरोधी मार्च' को लेकर हुई झड़पों के बारे में सवालों का जवाब दे रहे थे, जिसमें कम से कम चार लोग घायल हो गए।

ठाकुर ने पूछा, क्या पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम हैं? क्या पंजाब में सद्भाव और भाईचारे को तोड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेता ने पूछा कि 'आप' पंजाब में किस तरह की विचारधारा को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, चुनाव से पहले ही आप की मंशा और क्षमता पर सवाल उठाए गए थे। कुछ लोगों के साथ उनके संबंधों पर भी सवाल उठाए गए थे। ठाकुर ने कहा, भाजपा पंजाब में विकास, शांति और भाईचारा चाहती है और दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

बिहार और यूपी के कई क्षेत्रों में बिजली का कहर, अलग-अलग घटनाओं में 32 लोगों की मौत

DU के स्टूडेंट रहे नरेंद्र मान लड़ेंगे तहव्वुर राणा का केस

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

आतंकी तहव्वुर राणा का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड, NIA ने क्या कहा

Delhi : लालकिला और जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी

अगला लेख