अरविंद केजरीवाल 10 दिवसीय विपश्यना सत्र के लिए पहुंचे पंजाब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 4 मार्च 2025 (21:54 IST)
होशियारपुर। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल मंगलवार को 10 दिवसीय विपश्यना सत्र के लिए पंजाब के होशियारपुर पहुंचे, जो बुधवार से शुरू होगा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ होशियारपुर से लगभग 14 किलोमीटर दूर चौहाल में वन अतिथि गृह पहुंचे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह होशियारपुर से लगभग 11 किलोमीटर दूर आनंदगढ़ गांव में स्थित धम्म धजा विपश्यना केंद्र में 10 दिवसीय विपश्यना सत्र में शामिल हुए।
 
केजरीवाल विपश्यना सत्र में शामिल होते रहे हैं और इसके पूर्व में वह जयपुर, नागपुर, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के पास धर्मकोट और बेंगलुरु सहित कई स्थानों पर जा चुके हैं। यह दूसरी बार है जब केजरीवाल विपश्यना सत्र के लिए आनंदगढ़ आए हैं। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2023 में 10 दिवसीय सत्र में भाग लिया था।ALSO READ: सांसद संजीव अरोड़ा लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, क्या राज्यसभा जाएंगे केजरीवाल?
 
विपश्यना, ध्यान के लिए एक प्राचीन भारतीय विधि है, जो आत्म-अवलोकन के माध्यम से आत्म-परिवर्तन पर केंद्रित है। पांच फरवरी के दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से चुनाव हारने के बाद केजरीवाल सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं और उन्होंने खुद को पार्टी से संबंधित गतिविधियों तक ही सीमित कर रखा है।ALSO READ: अन्ना हजारे बोले, अरविन्द केजरीवाल अच्छा काम कर रहे थे, लेकिन...
 
आम आदमी पार्टी ने भारी जनादेश के साथ 2015 से 2024 तक दिल्ली पर राज किया था लेकिन इस हालिया विधानसभा चुनाव में वह 70 सदस्यीय सदन में 22 सीट पर सिमट गई। भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीट जीतकर दिल्ली में केजरीवाल की पार्टी का वर्चस्व खत्म कर दिया। मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती समेत आप के कई बड़े नेता चुनाव हार गए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सीमा हैदर के यहां जल्द ही 5वीं बार Good News, हुई गोद भराई की रस्म

न दुल्हन मिली न दहेज, पंचायत ने ऐसी सजा दी कि चौकड़ी भूल गए, एक दुल्हन ने तो सिंदूर ही पोंछ दिया

UP के प्रयागराज में सुहागरात से पहले दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, ससुराल में मचा हाहाकार

मायावती का भतीजे आकाश पर बड़ा एक्शन, पहले पद छीने, अब पार्टी से निकाल दिया

इंदौर में Eye Specialist को बैडमिंटन खेलने के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट, मौत

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, 5 घायल, केबल कनेक्शन को लेकर विवाद

Chattisgarh: कबीरधाम में 6 महिला पंचों की जगह उनके पतियों ने शपथ ली, जांच के आदेश

सफलता का मूल मंत्र है राष्ट्र सर्वोपरि की भावना: अश्विनी वैष्णव

संसद में बवाल, फेंके अंडे और स्मोक बम, क्यों हुआ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

दिल्ली की सड़कों का होगा जीर्णोद्धार, 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे 7 हजार गड्ढे

अगला लेख