Festival Posters

किसानों के लिए बड़ी घोषणा, पांच साल नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम

Webdunia
बुधवार, 9 जनवरी 2019 (23:53 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के किसानों के लिए कई बडी घोषणाएं बुधवार को की। इन घोषणाओं में अगले पांच साल तक बिजली की दरें नहीं बढ़ाना, और अगले छह माह में बिजली के एक लाख कृषि कनेक्शन देना शामिल है।
 
 
गहलोत ने यहां किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार लघु एवं सीमांत किसानों को पेंशन देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लघु व सीमांत किसानों को खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने के लिए दस हेक्टेयर तक की अपनी जमीन का परिवर्तन कराने जरूरत नहीं होगी। किसान भूमि रूपांतरण के बगैर अपनी इकाई लगा पाएगा। 
 
उन्होंने कहा, एक लाख कनैक्शन बकाया पडे़ हैं। किसानों की मांग देखते हुए आगामी जून महीने तक एक लाख कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे और इसकी तैयारी कर हो चुकी है। गहलोत ने कहा कि किसानों के बिजली के पांच साल तक कोई दाम नहीं बढेगे। उन्होंने कहा, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का भुगतान बकाया है और केन्द्र सरकार धनराशि जारी नहीं कर रही है, इसके बारे में हमने तय किया है कि जब तक पैसा नहीं आता है, राज्य सरकार राजफैड को एक हजार करोड रूपए देकर किसानों का बकाया अविलम्ब चुकाया जाएगा। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा इसी प्रकार आने वाले वक्त में चने और सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीददारी की जाएगी। गहलोत ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सपना है कि फूड प्रोसेंसिग के माध्यम से किसान के उत्पाद का मूल्य वर्धन हो, उसके उत्पाद का निर्यात हो, इसके लिए हमने पहल की है और तय करेंगे कि लघु और सीमांत किसानों के लिए अलग से योजना बने। 
 
उन्होंने कहा, 80 प्रतिशत किसान गांवों में रहते है। उनकी समस्या अलग तरह की होती है। उनकी तरफ ध्यान देना हमारा कर्तव्य बनता है। सरकार गांवों पर ज्यादा फोकस कर रही है इसलिए किसानों का कर्जा माफ किया है किसानों को फोकस करके कैसे हम आगे बढे यह देश और प्रदेश की जरूरत है।
 
लोकसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। हम राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीटे कैसे जीते और भाजपा को कैसे सबक सिखाए यह हमारा संकल्प होना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख