अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरा इस्‍तीफा तो परमानेंट सोनिया गांधी के पास रखा है...

Webdunia
शनिवार, 23 अप्रैल 2022 (20:12 IST)
राजस्थान में एक बार फिर से मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की अफवाहें जोर पकड़ती नजर आ रही हैं। इस बीच मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने आज बड़ा बयान देते हुए कहा कि मेरा इस्तीफा 1998 से सोनिया गांधी के पास है। अगर कुछ होगा तो लोगों को कानोंकान ही पता नहीं चलेगा।

खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, मीडिया में चर्चा चलती रहती है कि सरकार या मुख्यमंत्री बदल रहा है लेकिन आप लोग चिंता न करें। जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना तब से मैंने सोनिया गांधी को अधिकृत कर रखा है। मेरा इस्तीफा उन्हीं के पास है।

गहलोत ने कहा, आलाकमान फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। मैं आप लोगों से आग्रह करता हूं कि आप इन अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। इस तरह की अफवाहों से गवर्नेंस पर फर्क पड़ता हैं और सरकार की कार्यप्रणाली पर भी इसका असर पड़ता है गहलोत का यह बयान दिल्ली में सचिन पायलट और सोनिया गांधी की मुलाकात के 2 दिन बाद आया है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार संकट में थी, जो मुसीबत आई वह आप सबकी दुआओं से बच गई। उसके बाद हमने अच्छा बजट पेश किया, जिसमें हर वर्गों का ख्याल रखा गया। गौरतलब है कि प्रदेश में समय-समय पर विपक्ष और कांग्रेस पार्टी के भीतर ही मुख्यमंत्री बदलने की अफवाहें फैलती रहती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

Weather Update: नागपुर में 71 गांवों से संपर्क टूटा, दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

बिहारः वोटर लिस्ट को लेकर आखिर क्यों मचा है हंगामा

LIVE : रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन, दिल्ली में रेड अलर्ट

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

अगला लेख