प्रियंका का चुनावी दांव, 200 यूनिट बिजली मुफ्त और महिलाओं को हर माह देंगे 2000 रुपए

Webdunia
मंगलवार, 2 मार्च 2021 (17:05 IST)
गुवाहाटी। विधानसभा चुनाव का प्रचार करने असम पहुंची कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने नया दांव चल दिया है। उन्होंने न सिर्फ लोगों को हर माह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया है, वहीं महिलाओं को 'गृहिणी सम्मान' के रूप में 2000 रुपए हर माह दिए जाएंगे। 
 
असम के तेजपुर में प्रियंका ने कहा कि यदि कांग्रेस असम में सत्ता में आती है, तो वह ‘गृहिणी सम्मान’ के तौर पर गृहिणियों को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह 200 यूनिट तक बिजली भी लोगों को मुफ्त दी जाएगी। 
 
इतना ही नहीं प्रियंका ने कहा कि राज्य में 5 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। साथ ही चाय बागान श्रमिकों को 365 रुपए रोज पारिश्रमिक के रूप में दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर संशोधित नागरिकता कानून को निरस्त करने के लिए कांग्रेस नया कानून लेकर आएगी।

उल्लेखनीय है कि असम में किस दिन होगा मतदान असम में 126 सीटों के लिए तीन चरणों में 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 2 मई को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। असम में एनडीए की सरकार है और भाजपा के सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री हैं। 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 122 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ 26 सीटों पर जीत हासिल कर पाई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

कौन है राजनीतिक हिटमैन? स्वाति मालीवाल ने कहा- जिस हद तक गिर सकता है गिर जा

शराब नीति केस में CM केजरीवाल और आम आदमी पार्टी दोनों आरोपी, ED ने दर्ज की चार्जशीट

हिमाचल प्रदेश में BJP का बड़ा एक्‍शन, 2 बागियों को 6 साल के लिए किया बाहर

Lok Sabha Elections : नवी मुंबई में 4000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, 12 सीटों पर 20 मई को होगा मतदान

कार शोरूम गोलीबारी मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दिल्ली पुलिस ने बिछाया था जाल

अगला लेख