Hanuman Chalisa

Weather Updates: बिहार और असम में विनाशकारी बाढ़ से 150 लोगों की मौत, 1.15 करोड़ लोग प्रभावित

Webdunia
शनिवार, 20 जुलाई 2019 (00:56 IST)
पटना। बिहार और असम में शुक्रवार को बाढ़ से लोगों को थोड़ी सी राहत मिली लेकिन अब तक इससे 1.15 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं और बाढ़ तथा बारिश की वजह से मरने वालों की संख्या 150 तक पहुंच चुकी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान जारी करके मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की।
 
दक्षिणी-पश्चिमी मानसून राजस्थान के शेष क्षेत्र में भी पहुंच गया, इसके साथ ही अब पूरे देश में मानसून आ गया। दिल्ली को छोड़कर उत्तरी भारत के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। बिहार में पिछले 24 घंटों में विभिन्न इलाकों में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 14 हो गई जिससे इस मानसूनी बारिश में यह आंकड़ा बढ़कर 92 तक पहुंच गया है।
 
राज्य में राहत और पुनर्वास अभियान पूरी क्षमता से चलाए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 180 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि वाला एक अभियान शुरू किया जिसके अंतर्गत प्रभावित लोगों को प्रत्यक्ष धन अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सहायता दी जाएगी।
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला सीतामढ़ी है। राज्य में कल तक हुई कुल 78 मौतों में यहां 27 लोगों की जानें जा चुकी हैं। यहां का इलाका अचानक आई बाढ़ से प्रभावित है। यह बाढ़ नेपाल में गत सप्ताह हुई मूसलधार बारिश की वजह से आई है।
 
असम में बाढ़ में 11 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है जबकि राज्य के 33 में से 27 जिलों में 48.87 लाख लोग प्रभावित हैं। शुक्रवार को एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है राज्य में कुल 1.79 लाख हैक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान तथा पबित्रो वन्यजीव अभयारण्य का करीब 90 फीसदी हिस्सा पानी में डूबा है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि 11 और लोगों की मौत की खबर मिली है जिनमें बारपेटा और मोरीगांव में 3-3 लोगों की मौत हुई है। प्राधिकरण ने अपने बुलेटिन में कहा कि 3,705 गांवों में 48,87,443 लोग बाढ़ की चपेट में हैं।
 
दिल्लीवासियों को शुक्रवार को उमसभरी सुबह का सामना करना पड़ा, जहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है।
 
दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव के चलते शुक्रवार को दूसरे दिन भी केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। सात मछुआरे लापता हैं और 2 जिलों में राहत शिविर खोले गए हैं।
 
मौसम विभाग के अनुसार इडुक्की, कोझीकोड, वायनाड, मल्लपुरम और कन्नूर जिलों में शुक्रवार को 20 सेमी से अधिक बारिश के चलते रेड अलर्ट (बहुत ज्यादा बारिश) जारी किया गया है। इन स्थानों में 19-22 जुलाई को भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई थी, जबकि सुदूर उत्तर के कासरगोड जिले में शनिवार को रेड अलर्ट घोषित कर दिया जाएगा।
 
राजस्थान के 1-2 हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश और कुछ स्थानो पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह से शाम तक श्रीगंगानगर में 3.4 मिलीमीटर, बीकानेर में 0.4 मिलीमीटर, अजमेर-चूरू-जोधपुर में बूंदाबांदी दर्ज की गई।
 
उन्होंने बताया कि बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सैल्सियस, जैसलमेर में 40.2, जोधपुर में 38.8, बीकानेर में 37.6, श्रीगंगानगर में 37.4, कोटा में 36.2, जयपुर में 35.8, चूरू 32.9, अजमेर में 31.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सैल्सियस से लेकर 23.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।
 
विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'चाबी' लेबनान के पास, ईरान के बयान से खटाई में पड़ सकती है Islamabad talks

भारत सुपर पॉवर नहीं, कनेक्टर पॉवर है, आखिर क्या हैं इसके मायने

What is zombie drug : आखिर क्या है भारत में जॉम्बी वायरस का सच, युवाओं के वायरल वीडियोज से मचा हड़कंप

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बीच 1600 करोड़ का अमेरिकी 'सुपर-ड्रोन' लापता, क्या है कोड 7700 का रहस्य

Strait Of Hormuz पर जहाजों से 20 लाख डॉलर की वसूली, क्या भारत भी दे रहा टोल, आगे क्या है ईरान का प्लान

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार में 1098 बनी बच्चों की ‘जीवन रेखा’: 26 हजार शिकायतों का समाधान, हजारों बच्चों को परिवार से मिलाया

अभ्युदय योजना का कमाल: RO/ARO परीक्षा में 10 अभ्यर्थी सफल, योगी सरकार की पहल से बदली किस्मत

CM योगी का बड़ा विजन- UP बनेगा देश का Deep Tech हब

ceasefire : 'चाबी' लेबनान के पास, ईरान के बयान से खटाई में पड़ सकती है Islamabad talks

भारत सुपर पॉवर नहीं, कनेक्टर पॉवर है, आखिर क्या हैं इसके मायने

अगला लेख