असम का औसत तापमान 2050 तक बढ़ सकता है 2.2 डिग्री सेल्सियस

Webdunia
शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (23:34 IST)
गुवाहाटी। असम के मंत्री केशव महंता ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण 2050 तक असम का औसत तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

मंत्री ने ‘जलवायु परिवर्तन पर असम राज्य कार्य योजना’ (एएसएपीसीसी) रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारी बारिश की घटनाओं में भी 38 प्रतिशत तक वृद्धि देखी जा सकती है।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक मृणाल सैकिया द्वारा प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में विज्ञान प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन मंत्री ने कहा कि जलवायु की विपरीत परिस्थितियों का प्रभाव देश में सबसे ज्यादा असम पर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में असम के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अनुसार भी राज्य पांचवें स्थान पर है। उन्होंने कहा, असम के लिए जलवायु परिवर्तन का पूर्वानुमान यह कहता है कि 1971-2000 को आधार मानकर चलें तो इस शताब्दी के मध्य तक असम का औसत तापमान 1.7 से 2.2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

महंता ने कहा कि 1951 से 2010 के बीच, राज्य में वार्षिक औसत तापमान में 0.59 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि राज्य कार्ययोजना के अनुसार, भारी बारिश की वजह से होने वाली घटनाओं में भी 5.38 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख