भाजपा की 'सबरीमाला सुरक्षा रथयात्रा' पर पथराव, माकपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

Webdunia
शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (09:06 IST)
कन्नूर। केरल के कसारगौड में गुरुवार को सबरीमाला मुद्दे को लेकर निकाली गई भारतीय जनता पार्टी की 'सबरीमाला सुरक्षा रथयात्रा' पर पथराव किया गया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पीके कृष्ण दास ने आरोप लगाया कि यात्रा पर पथराव की घटना के पीछे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं का हाथ है।


इस रथयात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) गठबंधन के संयोजक तुषार वेल्लापल्ली ने किया। भाजपा की राष्ट्रीय क्रियान्वयन समिति के सदस्य और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पीके कृष्ण दास ने आरोप लगाया कि यात्रा पर पथराव की घटना के पीछे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं का हाथ है। भाजपा की 'सबरीमाला सुरक्षा रथयात्रा' गुरुवार सुबह कसारगौड के मधुर मदनाथेश्वरा सिद्धिविनायक मंदिर से शुरू हुई थी।
 
पथराव की घटना में हालांकि किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। दास ने कहा कि पथराव की इस घटना की जानकारी राज्य की सत्तारुढ़ वामपंथी सरकार को थी। पुलिस इस घटना के दोषियों को गिरफ्तार करने में रुचि नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि इस हमले के विरोध में राजग गठबंधन शुक्रवार को 'विरोध दिवस' मनाएगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : आतिशी का सवाल, स्वाति मालीवाल का मेडिकल 3 दिन बाद क्यों?

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

अगला लेख