Hanuman Chalisa

बारात में बदमाशों ने दूल्हे को मारी गोली, जख्मी हालत में किया विवाह

Webdunia
बुधवार, 21 नवंबर 2018 (11:29 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मदनगिर क्षेत्र में बारात के दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने दूल्हे को गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


पुलिस ने कहा कि घटना सोमवार रात की है जब बारात विवाह स्थल से महज 500 मीटर दूर थी। बदमाशों ने दूल्हे बादल को गोली मारी जो उसके दाहिने कंधे पर लगी। उसे तत्काल पास के एक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि प्रारंभिक उपचार के बाद व्यक्ति विवाह की रस्में पूरी करने के लिए विवाह स्थल पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि रस्में पूरी होने के बाद बादल को वापस अस्पताल ले जया गया।

पुलिस ने बताया कि गोली कंधे की हड्डी में फंसी हुई है और चिकित्सक सर्जरी पर विचार कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारात खानपुर से चली थी और समारोह स्थल से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर थी। दूल्हा बग्घी पर बैठा हुआ था और सभी सगे-संबंधी सड़क पर नाच रहे थे तभी दो लोग उसकी बग्घी पर चढ़ गए और उसे गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि बादल को पहले तो कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब उसके कंधे से खून बहने लगा और उसे दर्द का एहसास हुआ तो उसने बग्घी से उतरकर अपने माता-पिता को इसकी सूचना दी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां करीब तीन घंटे उसका उपचार चला। उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। कुछ मेहमानों ने पुलिस को बताया कि आरोपी मोटरसाइकल से आए थे। बाद में वाहन घटनास्थल के पास खड़ा मिला। मामले की जांच चल रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख