khatu shyam baba

अयोध्या में फिर पहुंचने लगे पत्थर

Webdunia
सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (11:09 IST)
अयोध्या। अयोध्या में विवादित राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की कार्यशाला में तराशने के लिए पत्थर फिर पहुंचने लगे हैं। विहिप सूत्रों के अनुसार पिछले महीने से अब तक करीब 20 ट्रक पत्थर आ चुके हैं। उन्हें रामसेवकपुरम् में रखा जा रहा है। पत्थरों को तराशने का काम भी वहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि औसतन 8 कारीगर प्रतिदिन पत्थर तराश रहे हैं। 
 
विश्व हिन्दू परिषद के मॉडल के मुताबिक प्रस्तावित मंदिर की ऊंचाई 128 फीट, लंबाई 269 फीट 5 इंच और चौड़ाई 140 फीट होगी। 2 मंजिला प्रस्तावित मंदिर में कुल 212 खंभे लगेंगे। प्रत्येक मंजिल पर 106 खंभे होंगे। 
 
भूतल पर लगने वाले खंभों की ऊंचाई 16 फीट 8 इंच जबकि पहली मंजिल पर खंभों की ऊंचाई 14 फीट 8 इंच होगी। प्रत्येक खंभे पर 16 मूर्तियां बनेंगी। इन मूर्तियों और मंदिर के शिखर को मंदिर स्थल पर ही बनाया जाएगा ताकि पतली नक्काशी टूट न जाए।
 
उन्होंने दावा किया कि मंदिर के फर्श समेत करीब 70 फीसदी पत्थर तराशे जा चुके हैं। गौरतलब है कि सितंबर 1990 में स्थापित विश्व हिन्दू परिषद की इस कार्यशाला में बीच के 1-2 वर्षों को छोड़ लगातार पत्थरों को तराशा जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद का दावा है कि मंदिर निर्माण होने पर यही पत्थर उसमें लगाए जाएंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में महिला सशक्तिकरण अब नारा नहीं, जमीनी हकीकत है : बेबी रानी मौर्य

अमेरिकी सरकार का बड़ा फैसला, सोने के सिक्के पर छपेगी ट्रंप की तस्‍वीर, फैसले पर क्‍या बोले डेमोक्रेट्स?

एक्शन मोड में मुख्यमंत्री मोहन यादव, सीधी कलेक्टर और गुना एसपी हटाए, जानें पूरा मामला

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

अगला लेख