Hanuman Chalisa

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगी यह बड़ी सुविधा

Webdunia
शनिवार, 9 मार्च 2019 (23:25 IST)
मथुरा। वृंदावन के विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए अब अपने प्रिय कान्हा की छवि का दर्शन करना पहले से अधिक आसान हो जाएगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन मंदिर के 3 नंबर गेट के समीप एक दोमंजिला हॉल का निर्माण कर रहा है।
 
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनिल कुमार ने शुक्रवार को वृंदावन पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य भूमिपूजन किया एवं हॉल की आधारशिला रखी।
 
मंदिर के सामान्य प्रबंधक उमेश सारस्वत ने कहा कि मंदिर के प्राचीन भोग-भंडार गृह के कमरे एवं एक श्रद्धालु से दान में मिले प्लॉट को शामिल कर हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इस हॉल को वर्तमान मंदिर प्रांगण से मेहराब के माध्यम से जोड़ दिया जाएगा। इससे बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक तरीके से दर्शन कर सकेंगे।
 
उन्होंने कहा कि हॉल का निचला तल दर्शनार्थियों के लिए रहेगा तथा ऊपरी मंजिल का प्रयोग भोग-भंडार के लिए किया जाएगा। यह निर्माण कार्य मंदिर की निधि से होगा। इसमें करीब 7.25 करोड़ की लागत आएगी तथा 1 वर्ष का समय लगेगा। इसे बनाने की जिम्मेदारी उत्तरप्रदेश राजकीय निर्माण निगम को दी गई है। (भाषा) 
(photo : uptourism.gov.in)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख