Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्‍यमंत्री बने कांग्रेस नेता भूपेश बघेल

Webdunia
सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (19:14 IST)
रायपुर। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद की सोमवार को यहां शपथ ग्रहण की और राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री बन गए। बघेल के साथ ही दो मंत्रियों ने भी शपथ ली।


बघेल को राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। राज्यपाल ने बघेल के अलावा मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे ताम्रध्वज साहू एवं टीएस सिंहदेव को मंत्री पद की शपथ दिलवाई।

राज्य में 15 वर्षों बाद सत्ता में वापस लौटी कांग्रेस में नई सरकार के गठन को लेकर कांग्रेसजनों में काफी उत्साह होने के चलते शपथ ग्रहण का भव्य कार्यक्रम साइंस कॉलेज मैदान में रखा गया था, लेकिन रविवार रात से मौसम खराब होने तथा वर्षा जारी रहने से इसे इंडोर स्टेडियम में आयोजित करना पड़ा।

बघेल के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नाराय़णसामी, पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव, आनन्द शर्मा, मोहसिना किदवई, मोतीलाल वोरा, लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जन खड़गे, निवर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राज्य के कांग्रेस प्रभारी पीएल पूनिया ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह, उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व सासंद एवं उद्योगपति नवीन जिंदल समेत पक्ष-विपक्ष के कई नेता मौजूद थे।

बघेल मध्यप्रदेश को विभाजित कर 2000 में अस्तित्व में आए छत्तीसगढ़ के तीसरे तथा कांग्रेस के दूसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं। बघेल को रविवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। छत्तीसगढ़ में पिछले 15 वर्षों से सत्ता पर काबिज रही भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने और कांग्रेस को सत्ता में दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ वापस लाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पिछड़े वर्ग से आने वाले किसान परिवार के बघेल की छवि एक आक्रामक नेता की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख