सांसद आजम खान को झटका, पुलिस के साये में गिराई रिसोर्ट की दीवार

Webdunia
शुक्रवार, 16 अगस्त 2019 (14:20 IST)
लखनऊ। अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर सपा सांसद आजम खान के हमसफर रिसोर्ट की दीवार शुक्रवार को रामपुर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को गिरा दिया। आजम के खिलाफ 50 के लगभग मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सिंचाई विभाग की निगरानी में दो जेसीबी मशीनों द्वारा दीवार गिराने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
 
सूत्रों ने बताया कि इससे पहले सिंचाई विभाग की जमीन पर हुए इस निर्माण को लेकर विभाग ने कई नोटिस आजम खान को भेजे थे। सपा नेता पर आरोप है कि उन्होने सपा सरकार के शासनकाल में सिंचाई विभाग की करीब 9000 वर्गफुट जमीन पर कब्जा कर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निकट रिसॉर्ट का निर्माण कराया है।
 
रामपुर जिला प्रशासन ने खान और उनके परिजनों के खिलाफ विभिन्न मामलों में करीब 50 मुकदमे दर्ज कराए हैं। सरकारी और गरीब किसानों की कृषि योग्य भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप के साथ ही पिछली 29 जुलाई को उन्हें भूमाफिया घोषित किया गया था। मनी लाड्रिंग मामले में भी प्रवर्तन निदेशालय आजम क जांच कर रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख