suvichar

बिहार में लू का कहर : औरंगाबाद, गया और नवादा में 56 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 16 जून 2019 (12:49 IST)
पटना। बिहार में पड़ रही प्रचंड गर्मी में लू लगने के कारण औरंगाबाद, गया और नवादा जिले में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि इन जिलों में शनिवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इस दौरान लू लगने से औरंगाबाद के अलग-अलग प्रखंडों के 30, गया जिले में 19 और नवादा जिले में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में अधिकांश 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग शामिल हैं।
 
औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रचंड गर्मी के कारण जिले में लू का प्रकोप रहा जिसमें अलग-अलग प्रखंडों के 30 लोगों की मौत हो गई। जिले के अलग-अलग प्रखंडों से लू के शिकार हुए 80 मरीजों को उपचार के लिए शनिवार को सदर अस्पताल लाया गया था।
 
उन्होंने बताया कि इनमें से 30 की मौत हो गई जबकि 10 की हालत गंभीर थी लेकिन बेहतर इलाज के बाद इनमें से 4 की स्थिति अब बेहतर है, हालांकि अभी भी 6 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। लू के शिकार कई लोग ऐसे भी थे जिनकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई जबकि कई लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
 
औरंगाबाद के जिला अधिकारी राजीव रंजन महिवाल ने बताया कि औरंगाबाद सदर अस्पताल में अभी 28 लोग भर्ती हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की कम उपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर कहा कि शनिवार को कई चिकित्सक ड्यूटी से अनुपस्थित थे। उन चिकित्सकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 
सिविल सर्जन सिंह ने बताया कि मृतकों में एक 3 साल और एक 6 साल का बच्चा और 2 किशोर शामिल हैं तथा शेष की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। इलाज के दौरान लू से पीड़ित मरीजों के रक्त की जांच में पाया गया कि उनका मधुमेह का स्तर सामान्य है और उनमें मलेरिया के भी कोई लक्षण नहीं है।
 
उन्होंने बताया कि अभी तक केवल एक मृतक का पोस्टमॉर्टम किया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। प्रथम दृष्टया इलाज के दौरान मरीजों के लक्षण से प्रतीत हुआ कि वे लू के ही शिकार हुए हैं।
 
गया के सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने बताया कि लू लगने से जिले में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को लू से पीड़ित 44 लोगों को भर्ती कराया गया था जिनमें से इलाज के दौरान 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य का इलाज चल रहा है।
 
उन्होंने बताया कि मृतकों में गया जिले के 7, औरंगाबाद के 2, शेखपुरा और नवादा के 1-1 तथा झारखंड में चतरा जिले के 1 व्यक्ति शामिल हैं। लू से पीड़ित 7 ऐसे लोग भी हैं जिनकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

IIT बॉम्बे ने ढूंढा LPG का सस्ता विकल्प, अब सूखे पत्तों से जलेगा रसोई का चूल्हा

LPG सिलेंडर की बुकिंग ने खोला राज, पत्नी की हत्या के दोषी पूर्व आर्मी कैप्टन गिरफ्त में, 4 साल से था फरार

विनाश के लिए तैयार रहें, ईरान की चेतावनी, 1 अप्रैल से Google, Apple और Microsoft समेत 18 कंपनियों को बनाएगा निशाना

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

योगी सरकार में औद्योगिक क्रांति, 9 साल में 17 हजार से अधिक कारखाने पंजीकृत

अगला लेख