गोवा हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकराया, उड़ान रद्द

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 14 अगस्त 2024 (14:29 IST)
पणजी। गोवा के दाबोलिम हवाई अड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरने जा रहे एयर इंडिया के विमान से बुधवार को सुबह एक पक्षी टकरा गया जिसके बाद उड़ान रद्द कर दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि विमान में 116 यात्री सवार थे।

ALSO READ: Chaos in Bangladesh: एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा ने ढाका के लिए उड़ानें रद्द कीं
 
हवाई अड्डे के निदेशक एम.सी. जयराजन ने वास्को में बताया कि यह घटना सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर हुई थी। उन्होंने बताया कि पक्षी के टकराने के कारण विमान के इंजन से धुआं निकलने लगा जिसके बाद उड़ान रद्द कर दी गई। उन्होंने बताया कि हवाई यातायात नियंत्रक ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

ALSO READ: बांग्लादेश में एयर इंडिया की विशेष उड़ान, 205 लोगों को ढाका से पहुंचाया दिल्ली
 
अधिकारी ने बताया कि दक्षिण गोवा में वास्को के पास स्थित दाबोलिम के गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यह विमान मुंबई के लिए रवाना होने वाला था। विमान में 116 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि पक्षी के विमान से टकरा जाने के बाद उड़ान को तुरंत रद्द कर दिया गया और विमान को आगे की जांच के लिए परिसर में खड़ा कर दिया गया।
 
दाबोलिम हवाई अड्डा भारतीय नौसेना के आईएनएस हंसा बेस का हिस्सा है। जयराजन ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण रनवे पर पक्षियों की मौजूदगी का मामला नौसेना के समक्ष उठाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस नेता ने फिर की औरंगजेब से महाराष्‍ट्र सीएम की तुलना

एक कत्ल कई कहानियां, तांत्रिक क्रियाओं का जुनून, पति के साथ मुस्कान की खूनी होली

लोकप्रिय कवि विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा इस साल का ज्ञानपीठ सम्मान

योगी ने उठाया सवाल, अगर बांग्लादेश रेडीमेड परिधान निर्यात में आगे निकल सकता है तो भारत क्यों नहीं

विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट को लेकर खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

अगला लेख