Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कमर कसी, दिग्गजों का ध्यान संगठन की मजबूती पर

Webdunia
गुरुवार, 14 जून 2018 (14:38 IST)
रायपुर। कर्नाटक चुनाव से सबक लेते हुए भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपनी चुनाव तैयारी तेज कर दी है। पार्टी यह चुनाव भी मुख्यमंत्री रमनसिंह के नेतृत्व में ही लड़ने जा रही है।
 
राज्य में भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता हाल ही में राज्य का दौरा कर चुके हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुरुवार को राज्य में आने वाले हैं।
 
हाल ही में उत्तर प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर भाजपा को हराने के बाद यहां भी विपक्ष एकजूट होकर चुनाव लड़ सकता है। कांग्रेस की इस रणनीति को लेकर यहां भाजपा पहले से ही सजग होना चाहती है। बहरहाल कांग्रेस और अजित जोगी के बीच के मतभेद से यहां भाजपा और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है
 
पार्टी कार्यकर्ता मोदी और रमन सिंह सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। 
 
मुख्यमंत्री रमन सिंह पिछले 15 सालों से राज्य की कमान संभाल रहे हैं। ऐसे में पार्टी को सत्ता विरोधी लहर का सामना भी करना पड़ सकता है। बहरहाल पार्टी को राज्य में फिर सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरी ताकत से लड़ना होगा और पार्टी भी इसके लिए संगठन की मजबूती पर ध्यान दे रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख