Hanuman Chalisa

भाजपा पार्षद की पेड़ से बांधकर पिटाई

Webdunia
मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (16:52 IST)
वडोदरा। गुजरात में स्मार्ट सिटी के तौर पर चुने गए वडोदरा शहर की सौंदर्यीकरण योजना के तहत एक झुग्गी बस्ती को तोड़ने और इसके रहवासियों को वैकल्पिक स्थान नहीं देने से नाराज भीड़ ने सत्तारूढ़ भाजपा के एक स्थानीय कार्पोरेटर की मंगलवार को पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। 
 
पुलिस ने इस सिलसिले में 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें अधिकतर महिलाएं बताई गई हैं। शहर के बापोद इलाके में भाजपा शासित वडोदरा महानगरपालिका के वार्ड नंबर पांच के पार्टी कार्पोरेटर हंसमुख पटेल ने आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह जब वह अपने क्षेत्र में घूम रहे थे तभी कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और यह कहते हुए पेड से बांधकर उनकी पिटाई की कि उन्होंने उनके घर तुड़वाए हैं।
 
पटेल ने कहा कि करीब 150 लोगों की भीड़ उनकी पिटाई के समय मौजूद थी। उन्होंने उनसे कहा कि झुग्गी झोपड़ी  को हटाने का फैसला पालिका आयुक्त का है और इससे उनका कोई लेना देना नहीं, पर किसी ने उनकी बात नहीं सुनी और उनकी पिटाई जारी रखी। बताया जाता है कि बाद में पुलिस ने उन्हें बचाया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

उत्‍तराखंड के CM धामी ने चेताया, सड़क पर न हो नमाज, अधिकारियों को दिए निर्देश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

अगला लेख