क्या भाजपा का सदस्य है कन्हैयालाल की हत्या का आरोपी? पार्टी ने दिया जवाब

Webdunia
शनिवार, 2 जुलाई 2022 (14:58 IST)
जयपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने शनिवार को इस आरोप का खंडन किया कि उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी रियाज अखतरी भाजपा का सदस्य है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर रियाज पर भाजपा सदस्य होने का आरोप लगाया था।

ALSO READ: कन्हैयालाल हत्याकांड का क्या है भाजपा कनेक्शन? कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सादिक खान ने रियाज की कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ एक तस्वीर सामने आने के बाद शनिवार को कहा कि तस्वीर इस बात का सबूत नहीं है कि आरोपी भाजपा का सदस्य है।
 
सादिक ने कहा, 'कोई भी व्यक्ति किसी नेता के साथ तस्वीर ले सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि वह भाजपा का सदस्य है। आरोपी पार्टी के किसी कार्यक्रम में गया होगा और स्थानीय नेताओं के साथ तस्वीरें ली होंगी।'
 
सादिक ने कहा कि चूंकि फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर नेताओं या मशहूर हस्तियों के साथ तस्वीरें अपलोड करना एक सामान्य चलन है, तो हो सकता है कि उसने इसलिए तस्वीर अपलोड की हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आरोपी भाजपा का सदस्य है।
 
उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य सरकार की नाकामी है क्योंकि कन्हैयालाल को स्पष्ट धमकी मिलने के बावजूद उसे सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। पिछले साढ़े तीन साल में अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं करने वाली मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार की विफलता से जनता का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगा रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

कोवैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर BHU के साइंटिस्ट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के जवाब

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख