Hanuman Chalisa

BJP विधायक ने साधा नीतीश पर निशाना, कहा- अगर वे पीएम बने तो लाल किले पर पाकिस्तानी झंडा फहराएंगे

Webdunia
सोमवार, 12 दिसंबर 2022 (23:39 IST)
पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर नीतीश प्रधानमंत्री चुने जाते हैं तो वे लाल किले पर पाकिस्तान का झंडा फहराएंगे। इस पर जद (यू) के वरिष्ठ नेता और राज्य के मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा विधायक पर पलटवार किया।
 
मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले हरिभूषण ठाकुर बचौल जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं द्वारा व्यक्त की गई राय को लेकर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। जद (यू) नेताओं ने रविवार को पार्टी के अधिवेशन में इच्छा जताई कि कुमार 2024 में भाजपा को लोकसभा चुनावों में हराने के बाद तिरंगा फहराएंगे।
 
अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बचौल ने कहा कि सबसे पहली बात तो यह है कि नरेन्द्र मोदी की बराबरी करने वाला कोई दूसरा नेता होना नामुमकिन है। अगर हम मान भी लें कि वे (नीतीश) जीत जाते हैं, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि वे हमारे देश के बजाय पाकिस्तानी झंडा फहराएंगे।
 
जद (यू) के वरिष्ठ नेता और राज्य के मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा विधायक पर पलटवार करते हुए कहा कि हम किसी विशेष समुदाय के लिए नहीं बल्कि मानवता के लिए हैं। मंत्री ने कहा कि भाजपा ने अल्पसंख्यकों की परवाह करने वालों को पाकिस्तानी या बांग्लादेशी के तौर पर पेश करने का एक नया चलन शुरू किया है। बचौल और उनके जैसे लोगों को मुसलमानों से क्या समस्या है? क्या मुसलमानों ने स्वतंत्रता संग्राम में कुर्बानी नहीं दी? क्या वे सशस्त्र बलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश की सेवा नहीं करते हैं?
 
चौधरी ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो लोग आश्चर्य करते थे कि राष्ट्रीय राजनीति का पूर्व का कोई अनुभव नहीं होने के बावजूद वे मनमोहन सिंह की बराबरी कैसे कर सकते हैं? नीतीश कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री बनने से पहले लंबे समय तक सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

अगला लेख