Punjab Police Recruitment 2023 : पंजाब पुलिस में हर साल होगी 1800 कॉन्स्टेबल और 300 सब-इंस्पेक्टर की भर्ती

Webdunia
सोमवार, 12 दिसंबर 2022 (23:38 IST)
चंडीगढ़। पंजाब कैबिनेट ने राज्य पुलिस में हर साल 1,800 कांस्टेबल और 300 उपनिरीक्षकों की भर्ती को सोमवार को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यहां हुई कैबिनेट की बैठक में इस बाबत फैसला लिया गया।
 
बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार पंजाब पुलिस विभाग में हर साल कांस्टेबल और उपनिरीक्षकों के पदों पर युवाओं की भर्ती करेगी।
 
उन्होंने कहा कि हर साल कांस्टेबल और उपनिरीक्षकों के पदों का विज्ञापन दिया जाएगा।
 
राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्षी दलों द्वारा ‘आप’ सरकार की आलोचना किए जाने के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।
 
मंत्री ने बताया कि राज्य पुलिस बल में भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा हर साल 15 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी।
 
चीमा ने बताया कि पटवारी (राजस्व अधिकारी) के 710 रिक्त पदों को भी भरा जाएगा।
 
मंत्रिमंडल ने गैर-सिंचाई उपयोग के लिए नहर या नदी जल शुल्क की वसूली के लिए उत्तर भारत नहर और जल निकास अधिनियम 1873 के प्रासंगिक प्रावधानों में संशोधन को भी अपनी मंजूरी दे दी। इस निर्णय से राज्य सरकार को प्रतिवर्ष 186 करोड़ रुपये की आय होगी।
 
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए कैबिनेट ने उच्च शिक्षा और भाषा विभाग को ‘आउटसोर्सिंग’ के आधार पर 203 कर्मचारियों को नियुक्त करने की भी मंजूरी दे दी।
 
कैबिनेट ने पर्यावरण प्रबंधन कोष (ईएमएफ) की दोहरी वसूली से छुटकारा पाने के लिए नई क्रशर नीति में संशोधन को भी मंजूरी दी। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख