Festival Posters

चुनाव जीतते ही एक्शन में भाजपा, आरके सिंह पर गिरी गाज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 नवंबर 2025 (13:12 IST)
RK Singh news in hindi : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद भाजपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। उन्हें नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाब भी मांगा गया है। ALSO READ: बिहार चुनाव : भाजपा से ज्यादा वोट पाकर भी कैसे हार गई तेजस्वी की राजद?
 
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। 89 सीटें जीतकर भाजपा राज्य में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। हालांकि आतंरिक कलह और बागी उम्मीदवारों की वजह से कई सीटों पर पार्टी को नुकसान भी उठाना पड़ा।
 
बताया जा राह है कि आरके सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिलने के बाद की गई।
<

Bihar BJP suspends former Union Minister RK Singh for "anti-party activities". The party has asked him to submit a reply within one week. pic.twitter.com/fFB7ydsvnf

— ANI (@ANI) November 15, 2025 >
आरके सिंह पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया और सार्वजनिक रूप से कुछ ऐसे बयान दिए जो गठबंधन और पार्टी के हितों के विरुद्ध थे।
 
सिंह के साथ ही विधान पार्षद अशोक अग्रवाल एवं कटिहार की मेयर उषा अग्रवाल को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन्हें भी नोटिस जारी कर निष्कासित करने की बात कही गई है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

Srinagar Blast : पुलिस स्टेशन के पास धमाके से कई घर क्षतिग्रस्त, करोड़ों का नुकसान

मध्यप्रदेश भाजपा ने 13 संभाग प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी, SIR का जिम्मा पहली चुनौती

कांग्रेस ने बताया, बिहार चुनाव में कैसे हुई वोट चोरी?

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

LIVE: श्रीनगर में फटा फरीदाबाद से बरामद अमोनियम नाइट्रेट, 10 की मौत

अगला लेख