Hanuman Chalisa

पल में मातम में बदली खुशियां, शादी में मिले गिफ्ट में धमाका

Webdunia
बुधवार, 18 मई 2022 (21:49 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में शादी में मिले एक गिफ्ट ने दूल्हे की जिंदगी तबाह कर दी। शादी समारोह के बाद दूल्हा अपने भतीजे के साथ गिफ्ट्स को खोलकर देख रहा था। इसी दौरान अचानक एक पैकेट को खोलने पर ब्लास्ट हो गया। इसमें युवक और उसका भतीजा बुरी तरह घायल हो गया। दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां दूल्हे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
 
आजतक में छपी खबर के मुताबिक घटना नवासरी जिले के वंसदा तालुका स्थित मीठांबरी गांव की है। यहां 12 मई को एक शादी हुई थी। विवाह समारोह में आए मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े को गिफ्ट दिए थे। मंगलवार को युवक लतेश अपने भतीजे के साथ तोहफे खोलकर देख रहा था।
 
इस दौरान गिफ्ट में मिले एक टेडी बियर में जोरदार धमाका हुआ और लतेश व उसका 3 साल का भतीजा बुरी तरह झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि युवक की आंख पूरी तरह से खराब हो गई और बाएं हाथ की कलाई शरीर से अलग हो गई। लतेश और उसके 3 वर्षीय भतीजे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख