Hanuman Chalisa

BPSC exam controversy : बीपीएससी परीक्षा विवाद के बीच आज बिहार बंद, पप्पू यादव के समर्थकों ने पटना में किया प्रदर्शन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 12 जनवरी 2025 (16:46 IST)
BPSC exam controversy case : निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव के समर्थकों ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा हाल ही में आयोजित संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में रविवार को ‘बिहार बंद’ के तहत पटना में प्रदर्शन किया, जिससे राज्य की राजधानी के कई इलाकों में यातायात बाधित हो गया। वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। लोकसभा सदस्य ने दावा किया कि बंद को आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद का समर्थन प्राप्त है।
 
यादव के समर्थक सुबह पटना साइंस कॉलेज के पास एकत्र हुए और पूर्णिया के सांसद द्वारा आहूत बंद को सफल बनाने के लिए वाहनों को रोकने का प्रयास किया। निर्दलीय सांसद के समर्थकों ने पिछले साल 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग करते हुए अशोक राजपथ पर बीपीएससी के शीर्ष अधिकारियों का पुतला भी जलाया।
ALSO READ: चुनावी साल में बिहार में BPSC आंदोलन पर भारी सियासत, युवाओं को साधने में जुटे सियासी दिग्गज
यादव के समर्थक पटना में डाक बंगला चौराहे के पास सड़क पर बैठ गए और वाहनों की आवाजाही बाधित करने का प्रयास किया। लोकसभा सदस्य ने दावा किया कि बंद को आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद का समर्थन प्राप्त है।
ALSO READ: BPSC पर बिहार में क्यों मचा है हंगामा, क्या चाहते हैं छात्र, जानिए पूरा विवाद?
पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया, वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। फिलहाल हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार

अगला लेख