कांग्रेस के साथ जाने की खबरों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लगाया फुलस्टॉप, कही यह बड़ी बात...

Webdunia
शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (20:22 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे से बातचीत की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि मेलमिलाप का समय अब खत्म हो गया है और पार्टी छोड़ने का उनका फैसला अंतिम है।

सिंह ने दोहराया कि वह जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के हित में एक मजबूत सामूहिक ताकत बनाना चाहते हैं। सिंह के मीडिया सलाहकार ने उनके हवाले से ट्वीट किया, कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे से वार्ता की रिपोर्ट गलत है। मेलमिलाप का समय अब समाप्त हो गया है। पार्टी से अलग होने का निर्णय बहुत सोच-विचार के बाद लिया गया है और यह अंतिम है।

सिंह ने अपने ट्वीट में कहा है, मैं (कांग्रेस अध्यक्ष) सोनिया गांधी जी का उनके समर्थन के लिए आभारी हूं, लेकिन अब कांग्रेस में नहीं रहूंगा। सिंह कुछ मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया जता रहे थे, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस के कुछ नेता उन्हें पार्टी में बने रहने के लिए मनाने में लगे हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, मैं जल्द ही अपनी पार्टी गठित करूंगा और किसानों के मुद्दे सुलझने के बाद पंजाब में विधानसभा चुनाव, 2022 के लिए भाजपा, शिरोमणि अकाली दल से अलग हो चुके धड़ों और अन्य के साथ सीटों के बंटवारे के लिए बातचीत करूंगा।

सिंह ने कहा, पंजाब और राज्य के किसानों के हित में मैं एक मजबूत सामूहिक ताकत चाहता हूं। मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान, तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये कानून पिछले साल सितंबर में बनाए गए थे और प्रदर्शनकारी किसान इन्हें निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख