Hanuman Chalisa

चमोली में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवक गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (20:36 IST)
गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में एक छात्रा के साथ 3 युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कर्णप्रयाग के थाना प्रभारी चित्रगुप्त ने शुक्रवार को बताया कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन हुई इस घटना के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेज में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा अपने एक मित्र के साथ कर्णप्रयाग गौचर रोड पर पंचपुलिया के समीप टहलने निकली थी। इसी दौरान कहीं से 3 युवक आए और उन्होंने चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर छात्रा के मित्र को वहां से भगा दिया और चाकू की नोंक पर उससे कथित रूप से दुष्कर्म किया।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने 26 दिसंबर को घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद उसके मित्र की निशानदेही पर गुरुवार को तीनों युवकों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी मनोज, छोटू और रोहित अलग-अलग राज्यों के हैं तथा वर्तमान में हरिद्वार में चंडीघाट में रहते हैं।

इन दिनों ये कर्णप्रयाग में कबाड़ बीनने का कार्य कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा चुका है तथा आरोपियों की निशानदेही पर घटना में उपयोग किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

बिना सात फेरे के कैसा विवाह? गुजरात हाईकोर्ट ने शून्य घोषित की शादी, मैरिज सर्टिफिकेट को किया खारिज

अगला लेख